Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

जेवीएम श्‍यामली के वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम का शुभारंभ

मेकॉन स्टेडियम में दौड़ते हुए प्रतिभागियों की तस्वीर

रांची, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम) श्यामली के चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम परवाज़–2025 का शुभारंभ बुधवार को मेकॉन स्टेडियम में हुआ। आगामी 17 से 20 दिसंबर तक चलने वाले इस खेल उत्सव में विद्यालय के छात्र-छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रतियोगिता को तीन वर्गों—सब-जूनियर (कक्षा 6 से 8), जूनियर (कक्षा 9 व 10) और सीनियर (कक्षा 11 व 12)—में विभाजित किया गया है। प्रतिभागी दयानंद, राजेंद्र, टैगोर और तिलक सदन के अंतर्गत विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं।

पहले दिन ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक रहा। 3000 मीटर दौड़ में देवर्ष पांडेय ने प्रथम, सौम्य प्रकाश ने द्वितीय और फरहान आलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 100, 200, 400 मीटर, 4 गुणा 100 मीटर रिले, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, लंबी कूद, ऊंची कूद और भाला फेंक में भी शानदार प्रदर्शन हुआ।

इस अवसर पर प्राचार्य समरजीत जाना ने कहा कि परवाज़ छात्रों को आत्मविश्वास, टीमवर्क और आगे बढ़ने का साहस देता है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में 800 और 1500 मीटर दौड़, मिडले रिले तथा शिक्षकों व ग्रुप-डी कर्मियों की विशेष दौड़ आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का समापन 20 दिसंबर को होगा। खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य समरजीत जाना, उप प्राचार्य बीएन झा सहित शिक्षक मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *