Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मुरादाबाद रेल मंडल के 4 स्टेशनों पर मशीनीकृत रेग पीकिंग कार्य का शुभारम्भ

मुरादाबाद रेल मंडल के 4 स्टेशनों पर स्टेशन यार्ड में मशीनीकृत रेग पीकिंग कार्य का शुभारम्भ

मुरादाबाद, 15 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मुरादाबाद रेल मंडल निरंतर आधुनिक तकनीकों को अपनाकर विकास के पथ पर अग्रसर है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता के निर्देशन में सोमवार को मुरादाबाद मंडल के 04 स्टेशनों मुरादाबाद, रुड़की, नजीबाबाद व चंदौसी पर मशीनीकृत रेग पिकिंग कार्य का शुभारम्भ किया गया है।

मशीनों द्वारा स्टेशन यार्ड में स्टार्टर सिग्नल से होम सिगनल तक स्टेशन की अप एवं डाउन दिशाओं में मशीनों द्वारा रेल लाइनों में सफाई कार्य किया जायेगा I इससे पूर्व उत्तर रेलवे में मुरादाबाद मंडल द्वारा प्रथम बार 05 स्टेशनों हापुड़, रामपुर ,बरेली, शाहजहांपुर एवं हरदोई में मशीनों द्वारा स्टेशन यार्ड में सफाई कार्य प्रारम्भ किया था। मशीनों द्वारा शीघ्र एवं अधिक स्वच्छता के साथ स्टेशन यार्ड में गंदगी को दूर किया जा सकेगा I

अब दिल्ली से लखनऊ तक एवं सहारनपुर से लखनऊ तक मुरादाबाद मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर मशीनीकृत रेग पिकिंग कार्य शुरू हो गया है I स्टेशन से पूर्व यार्ड में दिखने वाली गंदगी से न केवल रेलवे अपितु रेल यात्रियों को भी निजात मिलेगी व नियमित सफाई से एक स्वच्छ वातावरण बनेगा व यात्रियों को सुखद अनुभूति होगी।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *