भारत को बांग्लादेश से सभी तरह के रिश्ते खत्म कर देने चाहिए : राजीव महाना

कानपुर, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारत को बांग्लादेश से सभी तरह से रिश्तों को खत्म कर देना चाहिए, क्योंकि वहां पर जिस तरह से भीड़ ने हिन्दू युवक की पीट पीटकर निर्मम हत्या की है उससे भारत के हिंदू समाज में रोष है। यहा बातें बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष राजीव महाना ने कही। इस दाैरान विहिप ने बांग्लादेश के पांचवें मुख्य सलाहकार मो. यूनुस का पुतला फूंककर आक्रोश जाहिर करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की पिटाई के बाद जलाकर मारने के विरोध में आज देश भर में हिन्दू संगठन, विहिप कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में जनपद के रामादेवी चौराहे पर दर्जनों विहिप कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ विराेध दर्ज कराया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश और यूनुस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रामादेवी से एचएएल टाउनशिप तक एक विशाल रैली निकाली।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं के साथ अत्याचार किए जा रहे हैं। अब तो हद हो गई जब एक फैक्टरी में मजदूरी कर रहे युवक को बाहर खींचकर पहले तो उसे पीटा गया और फिर उसे आग के हवाले कर दिया गया। ऐसे में भारत को बांग्लादेश से सभी रिश्ते खत्म करते कर देने चाहिए। साथ ही हमारी मांग है कि इस घटना में संलिप्त सभी आरोपितों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।
————–
(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप



