Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

अटल के विचारों पर चलकर विश्व पटल पर आइकाॅन बना भारत : नीरज सिंह

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी नीरज सिंह
कार्यशाला में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता
कार्यक्रमों की जानकारी देते जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी पर कार्यशाला आयोजित

सीतापुर, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पूर्व प्रधानमंत्री रहे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जन्म जयंती के अवसर पर अटल बिहारी जन्म शताब्दी समारोह अभियान की कार्यशाला सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिला प्रभारी नीरज सिंह उपस्थित रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा की गई।

कार्यशाला में आए हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी नीरज सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई भारत की धरोहर रहे हैं उनके विचारों पर चलकर आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार भारत को दुनिया का आइकॉन बनाने में सफल हो रही है। दुनिया के टॉप लीडरों में सुमार रहे अटल अपने कार्यकर्ताओं के दिलों में बसा करते थे उनकी कार्यशैली और व्यवहार सदैव मधुर रहा, उन्होंने पार्टी व राष्ट्र को समर्पित होकर कार्य किया।

राष्ट्र प्रथम था अटल का मूल मंत्र

नीरज सिंह ने कहा कि राष्ट्रवादियों की भावनाओं का हमेशा ध्यान रख वे राजनीति के अजातशत्रु बने। अपने उद्बोधन में बोलते हुए जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कि अटल बिहारी वाजपेई का नाम सुनते ही हमारे विचारों में राष्ट्र भावना की ऊर्जा उत्पन्न हो जाती है। परमाणु पोखरण का परीक्षण हो या पाकिस्तान से युद्ध, अटल ने डंके की चोट पर भारत माता के सम्मान को दुनिया के सामने रखा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका से लेकर चीन तक सभी को भारत की गौरव गाथा का वास्तविक तत्व समझाया।

जन्म जयंती पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

अटल बिहारी की जन्म जयंती पर 24 दिसंबर को दीपोत्सव कार्यक्रम के साथ 24 की संध्या को अटल की प्रतिमा व पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा दीपोत्सव किया जाएगा पार्टी कार्यकर्ता इसी दिन महापुरुषों के स्मारकों पर स्वच्छता अभियान भी चलाएंगे।

जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया 25 से 31 दिसंबर के बीच सभी विधानसभाओं में अटल स्मृति सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा पार्टी के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ता व समर्थक भाग लेंगे। कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारी को आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा विस्तार से समझाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य/ पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी,प्रदेश परिषद के सदस्य वीरेंद्रपुरी , अभियान संयोजक सुधाकर शुक्ला, अजय विश्वकर्मा भंवर सिंह, सीमा जैन अनिल यादव, मनोज सिंह, दिनेश मिश्रा सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *