Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे इंडोर स्पोर्ट्स सेंटर और पार्क का होगा निर्माण : सेठ

निरीक्षण करते संजय सेठ

रांची, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजधानी रांची के रातू रोड स्थित बने एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे का स्थान भी आमजनों के लिए उपयोगी हो, इसे लेकर मंगलवार को एनएचआई और ओलंपिक संघ के अधिकारियों के साथ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने निरीक्षण किया।

इस दौरान ओटीसी ग्राउंड की तरफ एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे इंडोर स्पोर्ट्स सेंटर, पार्क और ओपेन जीम के निर्माण करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों से बच्चों को खेल के माध्यम से प्रशिक्षित करने, आसपास के बच्चों को खेल में इसके उपयोग करने और बुजुर्गों के लिए मॉर्निंग वॉक एवं युवाओं के लिए जीम की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा।

मौके पर सेठ ने बताया कि इस स्थान पर आमजनों की आवाजाही के लिए क्रॉसिंग भी बनाई जाएगी ताकि कॉरिडोर के नीचे से आवागमन करने वालों को कोई समस्या न हो।

संजय सेठ ने अधिकारियों को नागा बाबा खटाल और लोकभवन के पास खाली पडी जमीन का उपयोग जनहित में करने का निर्देश दिया। उन्होंने एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे के खाली पड़े स्थान पर ओपन जीम का निर्माण करने और वाहनों की पार्किंग को लेकर अधिकारियों से चर्चा की।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *