Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

इनरव्हील क्लब ने चलाया अनूठा जागरूकता अभियान

अभियान की तस्वीर

रामगढ़, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में बुधवार को शहर में जागरूकता का एक अनूठा अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान में महिला और बालिकाओं के प्रति हिंसा के उन्मूलन के लिए वैश्विक पहल ऑरेंज द वर्ल्ड एवं नशामुक्ति संदेश को आम जनता तक पहुंचाने के लिए क्लब ने दोनों विषयों पर तैयार दो विशेष वीडियो का पूरे शहर के सभी प्रमुख एलईडी बोर्डों पर प्रदर्शित किया। शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे बोर्डों पर इन वीडियो के निरंतर प्रसारण से नागरिकों में सकारात्मक चर्चा और जागरूकता का माहौल बना।

मौके पर क्लब की अध्यक्ष नमिता श्राफ ने बताया कि यह पहल शहर में सुरक्षित समाज और नशामुक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। क्लब की सदस्यों ने बताया कि वीडियो में महिलाओं पर होने वाली हिंसा के विभिन्न रूपों, उससे बचाव और सहायता लेने के तरीकों पर भी प्रकाश डाला गया है। नशा उन्मूलन से संबंधित वीडियो का उद्देश्य युवाओं को यह संदेश देना है कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार, शिक्षा और करियर को भी खतरे में डाल देता है।

शहर के आइलैक्स मल्टीप्लेक्स में भी ऑरेंज द वर्ल्ड संदेश का वीडियो का प्रदर्शन किया जा रहा है, जहां फिल्म देखने आए दर्शकों ने इस सामाजिक अभियान का स्वागत किया। इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सिर्फ संदेश दिखाना ही नहीं, बल्कि समाज में सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक परिवर्तन को बढ़ावा देना है। आने वाले दिनों में भी क्लब इस तरह की जागरूकता पहलों को आगे बढ़ाता रहेगा।

मौके पर जनेशा वडेरा, निधि चौधरी, अनुराधा श्रॉफ, पिंकी गांधी, ममता वसंत सहित क्‍लब के अन्‍य सदस्‍य उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *