Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
JHARKHAND

इनरव्हील क्लब ऑफ ने किया बिरहोर परिवारों के बीच कंबल वितरण

कार्यक्रम में शामिल लोग

रामगढ़, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । इनरव्हील क्लब ऑफ रामगढ़ के तत्वाधान में दोहाकातू के बिरहोर क्षेत्र में सर्दी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से रस्सी बनाने का कार्य कर अपनी आजीविका चलाने वाले बस्ती वासियों के बीच कंबल एवं मफलर का वितरण किया गया। सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य ठंड के मौसम में आर्थिक रूप से कमजोर एवं श्रमिक वर्ग को राहत पहुंचाना था।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवारों को कंबल और मफलर वितरित किए गए। दोहाकातु क्षेत्र के अनेक परिवार परंपरागत रूप से रस्सी निर्माण का कार्य करते हैं और सीमित संसाधनों में जीवन यापन करते हैं। ऐसे में सर्दी के इस मौसम में इन परिवारों को गर्म वस्त्रों की विशेष आवश्यकता होती है।

इस अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की सदस्यों ने कहा कि क्लब सदैव समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी इस प्रकार के सेवा एवं मानवता से जुड़े कार्य निरंतर करता रहेगा। स्थानीय बस्तीवासियों के चेहरे इनरव्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की इस संवेदनशील पहल से खुशी से खिल उठे। मौके पर क्लब की अध्यक्ष नमिता श्रॉफ, सचिव जनेशा वडेरा, नीरु साहनी, दीपा वडेरा, जसबिंदर होरा आदि मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *