Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पटाखा मुंह में फटने से मासूम का जबड़ा उड़ा, मौत, बड़ा भाई भी लहूलुहान

परीजन

बांदा, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । खेल-खेल में पटाखा बच्चों के लिए मौत का कारण बन गया। बुधवार की शाम बड़ोखर खुर्द गांव में 8 वर्षीय आकाश पटाखे के धमाके का शिकार हो गया। हादसे में उसका जबर उड़ गया और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं उसका 10 वर्षीय बड़ा भाई सूरज भी घायल हुआ, हालांकि उसकी आंख गंभीर चोट से बाल-बाल बच गई।

परिजनों के मुताबिक तीनों भाई सूरज (10), आकाश (8) और धनराज (4) देवी प्रतिमा विसर्जन देखने गए थे। लौटते समय रास्ते में उन्हें पटाखा मिला। घर आकर दोनों बड़े भाई उसे जलाने की कोशिश करने लगे, लेकिन पटाखा नहीं फटा। इसके बाद उन्होंने उसमें से बारूद निकालना शुरू कर दिया।

आकाश पटाखे को दांत से चबाकर बारूद निकालने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक उसमें जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना भयानक था कि आकाश के जबड़े और होंठ फट गए, दांत टूटकर बिखर गए और पूरा चेहरा लहूलुहान हो गया। बगल में बैठे सूरज की आंख में भी पटाखे के टुकड़े घुस गए, हालांकि उसकी आंख सुरक्षित बच गई।

धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। बच्चों को खून से लथपथ देख तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने करीब दो घंटे तक आकाश को बचाने की कोशिश की, लेकिन रात करीब 10 बजे उसने दम तोड़ दिया। वहीं सूरज की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। कोतवाली पुलिस के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल सिंह

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *