Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

राजपुर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक में लापरवाह संवेदक पर कार्रवाई के निर्देश

बैठक में शामिल बीडीओ व अन्य

बक्सर, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के राजपुर प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को रोगी कल्याण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ कुमार ने की। इस दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, बेड पर बिछने वाले कपड़ों की धुलाई और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में यह तथ्य सामने आया कि जिस कंपनी को अस्पताल की साफ-सफाई और कपड़ों की धुलाई का टेंडर दिया गया था, वह समय पर कार्य नहीं कर रही है। पिछले कई महीनों से संवेदक की ओर से लापरवाही बरती जा रही है, जिससे अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस पर समिति के सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कंपनी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ सिद्धार्थ कुमार ने स्वास्थ्य प्रबंधक को निर्देश दिया कि पिछले तीन माह का दैनिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए और लापरवाह कंपनी की निविदा को निरस्त किया जाए। फिलहाल अस्पताल की साफ-सफाई के लिए छविनाथ राम को दैनिक आधार पर रखा गया है, जिनसे कार्य लिया जा रहा है। उनके भुगतान को लेकर भी निर्णय लिया गया।

चिकित्सा प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया की अस्पताल में उपलब्ध सुविधाएं निरंतर रोगियों को दी जा रही हैं और चिकित्सकों की कमी को लेकर वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है। बैठक में जुबैर अंसारी, शांति देवी, हेवन्ति देवी, त्रियोगिनाथ पांडेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / दिलीप कुमार ओझा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *