Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

बांदा में सघन बैंक चेकिंग अभियान, एटीएम व वित्तीय संस्थानों की कड़ी निगरानी

जांच करती पुलिस

बांदा, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. के आदेश पर जिल में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा बैंकों और वित्तीय संस्थानों के आसपास होने वाली लूट, छिनैती, चोरी एवं टप्पेबाजी जैसी घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से सोमवार को सघन बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने अभियान काे लेकर बताया कि जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में स्थित बैंक शाखाओं, एटीएम एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की आज गहन जांच की गई। इस दौरान पुलिस टीमों ने बैंकों और एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे, आपातकालीन अलार्म सिस्टम, अग्निशामक यंत्रों एवं आपातकालीन निकास मार्गों की स्थिति का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू एवं पूर्ण रूप से क्रियाशील रहें।

इसके साथ ही बैंक सुरक्षा गार्डों को निर्देशित किया गया कि बैंक में आने वाले ग्राहकों के वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े कराए जाएं, जिससे सड़क पर यातायात बाधित न हो और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अभियान के दौरान बैंकों, एटीएम और वित्तीय संस्थानों के आसपास संदिग्ध रूप से खड़े अथवा घूम रहे व्यक्तियों एवं वाहनों की भी गहन चेकिंग की गई। संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *