Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

जालौन: निदेशक वित्त मंत्रालय ने आकांक्षात्मक विकास खण्ड रामपुरा का किया निरीक्षण

भूमिका वर्मा

उरई, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भूमिका वर्मा (आई०ई०एस०), निदेशक वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गुरुवार को आकांक्षात्मक विकास खण्ड रामपुरा का दौरा किया गया। इस अवसर पर विकास खण्ड कार्यालय रामपुरा में जिला कार्यक्रम अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, ए०डी०ओ० पंचायत, बाल विकास परियोजना अधिकारी, एम०ओ०आई०सी० सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास सम्बन्धी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली गई तथा प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके उपरान्त भूमिका वर्मा द्वारा प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र ग्राम टीहर का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था, पोषण आहार वितरण तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया। साथ ही पी०एच०सी० जगम्मनपुर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया गया तथा सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।

—————

(Udaipur Kiran) / विशाल कुमार वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *