Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

स्व. समीर कुमार सेन जयंती : अंतर-महाविद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता में जावेरिया रही अव्वल

प्रतियोगिता में जीतने वाले छात्रों का छायाचित्र

कानपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । एसएनसेन बालिका इंटर कालेज माल रोड में सोमवार को विद्यालय के पूर्व सचिव स्वर्गीय समीर कुमार सेन के जन्मदिवस के अवसर पर विद्यालय परिषर में अंतर महाविद्यालीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के 16 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने क्या राजनीति और खेल कला का मिश्रण होना चाहिए? विषय पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभाग किया।

विद्यालय के सचिव शुभ्रो ने बताया कि साल 2014 में पूर्व सचिव समीर कुमार सेन का देहांत हो गया था। तब से लेकर अभी तक लगातार वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 16 विधायलयों के कक्षा नौ से लेकर 12 के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल में प्रो डॉ रश्मि गुप्ता (राजनीतिशास्त्र विभाग), डॉ कशिश (अंग्रेजी विभाग जुहारी देवी गर्ल्स डिग्री कालेज), प्रो डॉ मीना गुप्ता (संस्कृत विभाग) के रूप में मौजूद रही।

प्रतियोगिता में नगर निगम कॉलेज तिलक नगर की 12वीं की छात्रा जावेरिया ने प्रथम स्थान, ज्ञान भारती बालिका विद्यालय की 11वीं की छात्रा समीक्षा केसरवानी ने द्वितीय स्थान, 11वीं की राधिका माहेश्वरी ने तीसरा स्थान, जबकि सांत्वना पुरस्कार के रूप में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन बेनाझाबर के प्रखर त्रिपाठी और एसएनसेन की अलवीरा जैनब को मिला। वहीं सभी विजेताओं को विद्यालय की प्रधानाचार्या सविता यादव ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करी।

अंत में प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय में अध्यनरत अत्यंत मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर 190 छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *