Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पिता के बाइक पर बैठे बच्चे को जेसीबी ने रौंदा,मौत

मौके पर जुटे लोग

—नाराज क्षेत्रीय लोगों ने किया चक्कजाम,धरने में कैंट विधायक बच्चे का शव लेकर बैठे,लोगों को समझाया —बुझाया

वाराणसी,17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी भेलूपुर क्षेत्र के सुंदरपुर सब्जी मंडी के समीप बुधवार अपरान्ह पिता की बाइक पर बैठे आठ साल के बच्चे को तेज रफ्तार जेसीबी (हाइड्रा)ने रौंद दिया। हादसे में बच्चे की दर्दनाक मौत से नाराज क्षेत्रीय लोगों ने चक्कजाम कर दिया। सूचना पाकर क्षेत्रीय पुलिस के साथ अफसर और कैंट भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझाने बुझाने के दौरान विधायक बच्चे का शव गोद में लेकर बैठे रहे। विधायक और पुलिस अफसरों ने लोगों को किसी तरह समझा बुझा कर शांत कराया। इस दौरान लोग मृत बच्चे के परिजनों को मुआवजा और जसीबी चालक के गिरफ्तार की मांग करते रहे।

मिली जानकारी के अनुसार जौनपुर जनपद के बदलापुर थाना क्षेत्र के महाराजगंज निवासी इशरत सुंदरपुर इलाके में किराये के मकान में पत्नी गुड़िया व दो बेटा, दो बेटियों के साथ रहकर सवारी गाड़ी चलाता है। साथ ही कैंसर संस्थान के सामने सड़क पर चाय की दुकान लगाता है। आज अपरान्ह में इशरत अपने पुत्र इश्तियाक (08)को बाइक पर बैठाकर सुंदरपुर सब्जी मंडी में आया था। सब्जी लेने के दौरान वह बाइक सड़क पर खड़ी कर उस पर बेटे को बैठाया था। इस दौरान भिखारीपुर की तरफ से आ रहे तेज हाइड्रा जेसीबी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में टक्कर लगते ही बालक हाइड्रा के पिछले चक्के के नीचे आ गया। यह देख लोगों ने शोर मचाया तो लोगों को जुटता देख चालक भाग निकला। पिता इरशाद लहुलुहान बेटे को लेकर निकट स्थित अस्पताल पहुंचा जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इससे नाराज होकर वह शव को सुंदरपुर पहुंचा यह देख लोगों ने वहां चक्काजाम कर दिया। लोगों ने हाइड्रा जेसीबी में तोड़फोड़ भी किया। भेलूपुर थाना प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि जेसीबी को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *