Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट का न्योता

मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस झारखंड प्रभारी

रांची, 05 दिसंबर (Udaipur Kiran) । तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

इस अवसर पर विक्रमार्क ने मुख्यमंत्री सोरेन को आगामी 8-9 दिसंबर को हैदराबाद में आयोजित ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

मुलाकात के दौरान तेलंगाना और झारखंड के बीच आपसी सहयोग के विभिन्न विषयों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। इस बैठक में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी उपस्थित रहे।—————-

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *