Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

झारखंड की क्रिकेट टीम ने जीती सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई

खिलाड़ियों की तस्वीर

रांची, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने पर झारखंड क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट कर इस जीत को ऐतिहासिक बताया।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार रात लिखा कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतकर टीम ने पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है। यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और जज़्बे का परिणाम है। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सहयोगियों को शुभकामनाएं दीं।

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की धरती से निकली प्रतिभाएं आज देशभर में अपना परचम लहरा रही हैं। यह जीत युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आश्वासन दिया कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देती रहेगी।——-

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *