Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

झारखंड के राज्यपाल ने प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और शहीद लांस नायक अल्बर्ट एक्का को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल सहित अन्य

रांची, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती और परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि के अवसर पर राजभवन स्थित प्रांगण में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारतीय इतिहास में एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व रहे हैं। उन्होंने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के साथ भारत का नेतृत्व किया। उनके विचार और कार्य आज भी देशवासियों के लिए पथप्रदर्शक हैं।

राज्यपाल ने शहीद अल्बर्ट एक्का को नमन करते हुए कहा कि उनकी वीरता और बलिदान देश को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए राष्ट्र की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और शहीद लांस नायक अल्बर्ट एक्का को श्रद्धांजलि अर्पित की।—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *