Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

जींद : भाकियू का ऐलान, 26 जनवरी को निकालेंगे ट्रैक्टर परेड

बैठक में भाग लेते हुए किसान नेता।

जींद, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय किसान यूनियन हरियाणा (भाकियू) की किसान पंचायत नौगामा खाप के गांव राजपुरा भैण में आयोजित की गई। बैठक में भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने पहुंच कर जिला जींद, हिसार की संयुक्त तौर पर भाकियू पदाधिकारी से अपने क्षेत्र की किसानों से संबंधित समस्याओं को सुना। बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाली 26 जनवरी को किसान शहीद स्मारक गुलकनी पर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। बैठक की अध्यक्षता भाकियू जींद के अध्यक्ष बिंदर नंबरदार ने की।

मंगलवार को जानकारी देते हुए नौगामा खाप के प्रवक्ता एवं किसान नेता एडवोकेट रामफल जागलान ने बताया कि बैठक में भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने किसानों की समस्याओं को सुन कर सरकार व प्रशासन से मिल कर सभी समस्याओं को चाहे वह बिजली के स्मार्ट मीटर की है, किसानों के कर्ज माफी की फसलों के लिए खाद बीज दवाइयों से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं साथ में फसलों के मंडियों में उचित मूल्य दिलवाने की बात हो, सभी समस्याओं को बारीकी से सुना व समय रहते इनको दूर करवाने की बात कही।

रतनमान ने बताया कि पूरे हरियाणा प्रदेश के किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जींद में भारतीय किसान यूनियन जिला कार्यालय शिव कॉलोनी जींद में पांच जनवरी को सभी जिलों की कार्य कारिणियों की बैठक बुलाई गई है। जिसमें पूरे हरियाणा के किसानों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। पूरे हरियाणा प्रदेश से ज्यादा से ज्यादा किसान जींद में पहुंचे। इसके अलावा आने वाली 26 जनवरी को किसान शहीद स्मारक गुलकनी पर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। बैठक के नौगामा खाप के प्रवक्ता एवं किसान नेता एडवोकेट रामफल जागलान, प्रेस प्रवक्ता रामराजी पोकरी खेड़ी, जयवीर लोहान, लीलू राम, राममेहर गुलकनी, रणधीर मिलकपुर, राजेंद्र बीबीपुर, चंद्र, सुरेंद्र ईंटल कलां, प्रदीप घिमाना, रामदिया लोहान प्रकाश, भारूराम, गुरुदेव उझाना आदि उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *