Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

एबीएम थाईलैंड द्वारा ज्योति मिश्रा को मिला इंटरनेशनल स्टार अवॉर्ड

एबीएम थाईलैंड

सहरसा, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले स्वयंसेवी संगठन विवेकानंद ज्योति संस्थान के निदेशक ज्योति मिश्रा को इंटरनेशनल सम्मान से सम्मानित किया गया है।

ज्ञात हो कि सामाजिक उत्थान के लिए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों हेतु कार्यरत इस संस्था को एबीएम थाईलैंड द्वारा यह इंटरनेशनल अवार्ड थाईलैंड के पटाया सिटी में आयोजित किया गया। इस मौके पर थाई फिल्म प्रोड्यूसर सिन ये एंड रशियन एक्ट्रेस जेनी द्वारा उन्हें डिजिटल रूप से अवार्ड प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें इस वर्ष के सबसे अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रदान किया गया है। इसके अंतर्गत उन्हें मेडल, प्रमाण पत्र एवं नगद राशि भी प्रदान किया गया।

ज्ञात हो कि विवेकानंद ज्योति संस्थान के द्वारा एचआईवी पीड़ित लोगों का सर्वे कर उन्हें सरकारी सुविधा व सहायता प्रदान कराई जा रही है।इसके साथ ही शिक्षा स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों से संबंधित सेवा उनके द्वारा बखूबी प्रदान किया जा रहा है। जिसके कारण उन्हें भूटान सरकार के द्वारा भी सम्मानित किया गया है। इसके अंतर्गत भी उन्हें मेडल प्रमाण पत्र एवं एक लाख रुपए की नगद इनाम पुरस्कार के रूप में प्राप्त हुआ।साथ ही साथ थाईलैंड द्वारा उन्हें इंटरनेशनल सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अंतर्गत मोमेंटो प्रमाण पत्र एवं नगद ₹25 हजार पर प्रदान किया गया है।

श्रीमती मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना सौभाग्य की बात है। वही पुरस्कार सामाजिक दायित्व निर्वहन करने की प्रेरणा देती है जिसके कारण सामाजिक जिम्मेवारी काफी बढ़ गई है। उन्होंने एबीएम संस्था थाईलैंड को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान जिलेवासियों के प्रति समर्पित है।

(Udaipur Kiran) / अजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *