Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

चित्रांश बिजनेस एसोसिएशन ट्रस्ट का कायस्थ संवाद कार्यक्रम संपन्न

कार्यक्रम में कायस्‍त समुदाय के सदस्‍यगण

रांची, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । चित्रांश बिजनेस एसोसिएशन ट्रस्ट झारखंड की ओर से करमटोली स्थित सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल में सोमवार को कायस्थ संवाद का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक प्रगति के लिए ठोस मार्ग तैयार करना और सामुदायिक विकास के लिए व्यवहारिक और कार्यान्वयन योग्य समाधानों पर विचार-विमर्श करना था। इस अवसर पर आर्यन ग्रुप के अमरेंद्र सिन्हा पप्पू, राइडर ग्रुप के अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा, रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, बोकारो सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद सहित संस्था के अन्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम का उद्धाटन किया।

इस अवसर पर आयोजित शिखर सम्मेलन में नेटवर्किंग, मेंटरशिप और सामूहिक उन्नति से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत टॉक शो–1 में पेशेवर उत्कृष्टता और युवाओं के मार्गदर्शन पर चर्चा हुई, इसमें युवाओं को सही दिशा देने पर विशेष बल दिया गया। चर्चा के बाद प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समुदाय के भीतर आंतरिक संपर्क, व्यवसायिक सहयोग और आर्थिक लेन-देन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तीन महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म मैट्रिमोनी ऐप, बिजनेस ऐप और कंज्यूमर ऐप का लोकार्पण किया गया। वहीं टॉक शो–2 में कार्य पहचान, प्रगति और समाधान विषय पर सामुदायिक पहचान, सामाजिक उत्तरदायित्व पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में सम्मान समारोह में कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। समाज के प्रति उनके निरंतर योगदान के लिए चित्रांश समाज के सदस्यों को कायस्थ रत्न पुरस्कार भी सम्मान दिया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *