रांची में कोतवाली थाना प्रभारी का तबादला

रांची, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रांची जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत कोतवाली थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर आदिकांत महतो का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें पुलिस केंद्र, रांची में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय की ओर से सोमवार को जारी आदेश में कहा गया है कि प्रभारी इंस्पेक्टर आदिकांत महतो अविलंब पुलिस केंद्र, रांची में अपना योगदान सुनिश्चित करें।———–
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे



