वकालतखाना परिसर के पास कचड़ा शोधन संयंत्र का वकीलों ने किया विरोध, न्यायिक कार्यों से अलग रहने का लिया निर्णय

अररिया 21 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । फारबिसगंज सिविल कोर्ट के वकीलों ने वकालतखाना के पास कचड़ा शोधन संयंत्र लगाए जाने के निर्णय का विरोध किया है। एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वजीत प्रसाद की अध्यक्षता में एडवोकेट एसोसिएशन और बार एसोसिएशन के वकीलों की संयुक्त बैठक रविवार को हुई।जिसमें संघ के सभी अधिवक्ताओं ने एसडीएम,एक्जीक्यूटिव एवं डीसीएलआर कोर्ट के कार्यों से पूर्ण रूप से अलग रहने का निर्णय लिया।
वकालत खाना परिसर में अनुमंडल न्यायालय, भूमि सुधार राजस्व न्यायालय के संचालन में अनियमितता एवं नव निर्मित व्यवहार न्यायालय आवासीय परिसर कैंपस में कचरा शोधन संयंत्र लगाए जाने के निर्णय के खिलाफ वकीलों ने बैठक की और निर्णय पर आपत्ति व्यक्त किया। बैठक में सब सोमवती से निर्णय लिया गया कि जब तक कचरा शोधन संयंत्र को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है, तब तक दोनों संघों के एसडीएम,एक्जीक्यूटिव एवं डीसीएलआर कोर्ट के न्यायिक कार्यों से अपने को अलग रखेंगे।
बैठक में दोनों संघों के दर्जनों वकील शामिल थे।
(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर



