Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

घरवालों को बंधक बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति लूटी

इसी घर में हुई डकैती

रामगढ़, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक बार फिर डकैतों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। डकैतों ने घरवालों को बंधक बनाकर लाखों रुपए के जेवर लूट लिए। इस मामले में घर के मालिक आकाश कुमार ने मंगलवार को रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात को कोठार स्थित परमहंस बीएड कॉलेज के समीप अपने घर में घुसे। इस दौरान चार डकैत अपना चेहरा ढंक कर उनके साथ घुसे। इस दौरान उनकी पत्नी मनीषा और मां मीना देवी घर में ही थी। सभी को डरा धमका कर हॉल में रखा गया। इसके बाद तीन जोड़ा पायल, सोने का मंगलसूत्र, तीन सोने का नथिया, एक सोने का सोने का झुमका, एक छोटा फोन, स्कूटी और बुलेट की चाबी, नगद 20 हजार लेकर सभी फरार हो गए। रामगढ़ थाना पभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने बताया कि पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *