कांग्रेसी नेताओं को झूठ और भ्रम फैलाने की बजाय अपनी विफल नीतियों पर देना चाहिए जवाब: मदन राठौड़

कांग्रेसी नेताओं को झूठ और भ्रम फैलाने की बजाय अपने शासनकाल के भ्रष्टाचार—तुष्टिकरण और विफल नीतियों पर देना चाहिए जवाब: मदन राठौड़

जयपुर, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Indian जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन द्वारा दिए गए बयानों पर कड़ा और तथ्यात्मक पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को भगवान राम के नाम से ही नफरत है. राम जी का नाम सुनते ही कांग्रेस को बेचैनी होने लगती है. राम हमारी जीवनशैली, संस्कृति और राष्ट्र की आत्मा हैं. उन्हीं की प्रेरणा से हम आगे बढ़ते हैं और प्रगति करते हैं, लेकिन कांग्रेस हमेशा से ही Indian संस्कृति और आस्था का अपमान करती आई है. राठौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार ने मजदूरों के हित में ठोस फैसले किए हैं. हमारी सरकार ने बेरोजगारों व ग्रामीणों की पीडा को समझते हुए 100 दिन के रोजगार को बढ़ाकर 125 दिन तक करने का प्रावधान किया है. कांग्रेस के समय मनरेगा भ्रष्टाचार और दलालों का अड्डा था, जबकि भाजपा ने इसे पारदर्शी और जवाबदेह बनाया है.

नेशनल हेराल्ड मामले पर कांग्रेस की कथित ‘खुशी’ पर सवाल उठाते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि कोर्ट ने कांग्रेस नेताओं को आरोपों से मुक्त नहीं किया है. न्यायालय ने जांच एजेंसियों को कानूनी तरीके से तकनीकी कमियों को दूर करते हुए चार्जशीट पेश करने के निर्देश दिए हैं. ऐसे में कांग्रेस का जश्न मनाना समझ से परे है और यह जनता को गुमराह करने का प्रयास है. कांग्रेसी नेता जूली,डोटासरा और गहलोत को सिर्फ एक ही परिवार की चिंता है, उसके अलावा जनता के कल्याण या राष्ट्र की चिंता नहीं है.

अरावली मामले पर कांग्रेस और पूर्व Chief Minister अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर भ्रम फैला रही है. वास्तविक स्थिति यह है कि अरावली क्षेत्र का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा —हिरसा अभयारण्य, राष्ट्रीय उद्यान और आरक्षित वनों के अंतर्गत आता है, जहाँ खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है. इसके अलावा पूरे अरावली क्षेत्र में से केवल लगभग 2.56 प्रतिशत क्षेत्र ही सीमित, नियंत्रित और कड़े नियमों के तहत खनन के दायरे में आता है. उन्होंने आगे कहा कि उच्‍चतम न्यायालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जब तक इंडियन काउंसिल ऑफ फॉरेस्टरी रिसर्च एंड एजुकेशन द्वारा अरावली क्षेत्र की विस्तृत वैज्ञानिक मैपिंग और सस्टेनेबल माइनिंग मैनेजमेंट प्लान तैयार नहीं हो जाता, तब तक कोई नया खनन पट्टा जारी नहीं किया जा सकता. ऐसे में अरावली के नष्ट होने की बात करना गहलोत जी और कांग्रेस का सिर्फ भ्रम फैलाने का प्रयास है. राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस को झूठे आरोप लगाने की बजाय अपने शासनकाल के भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और विफल नीतियों पर जवाब देना चाहिए. भाजपा विकास, सुशासन,पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक मूल्यों के साथ देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.

—————

(Udaipur Kiran)

Leave a Comment