मध्य प्रदेश हुआ नक्सल मुक्त, 42 दिन में 42 नक्सलियों ने एमएमसी जोन में किया समर्पण

बालाघाट में मौजूद आखरी दो नक्सली दीपक उइके और रोहित ने आत्म समर्पण कर दिया

– लाल आतंक को बालाघाट से आखरी सलाम, आखिरी दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

-प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश महफूज, स्वर्णिम अध्याय के रूप में लिखा जाएगा आज का दिन: Chief Minister डॉ. यादव

भोपाल, 11 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के Chief Minister डॉ. मोहन यादव की भोपाल से वर्चुअल उपस्थिति में गुरुवार को बालाघाट में मौजूद आखरी दो नक्सली दीपक उइके और रोहित ने भी आत्म समर्पण कर दिया. इसके साथ ही Madhya Pradesh नक्सल मुक्त हो गया है. Chief Minister डॉ. यादव ने बताया कि 42 दिनों में Madhya Pradesh, Maharashtra और छत्तीसगढ़ (एमएमसी) जोन में ऐतिहासिक रूप से 7 करोड़ 75 लाख के इनामी 42 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है.

Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश महफूज है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में जनवरी 2026 तक नक्सलवाद की देश से समाप्ति के दृढ़संकल्प के कारण आज Madhya Pradesh नक्सलवाद से मुक्त हो गया है. Madhya Pradesh की धरती से पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों के अदम्य साहस और बलिदान से बालाघाट से लाल सलाम को 11 दिसम्बर को आखरी सलाम कर दिया गया है. आज का दिन Madhya Pradesh में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में लिखा जाएगा.

Chief Minister ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह के कुशल मार्गदर्शन में आजादी के बाद पहली बार समेकित रूप से नक्सलवाद और माओवादियों के खिलाफ एक अद्भुत और ऐतिहासिक अभियान चलाया गया. केंद्रीय नेतृत्व द्वारा 26 जनवरी 2026 तक नक्सलवाद की समाप्ति के लिए अंतिम समय-सीमा घोषित की गई. नक्सलवादियों के सामने दो ही विकल्प रहे एक नवजीवन का अवसर और दूसरा जीवन की समाप्ति. उन्होंने कहा कि केंद्रीय सशस्त्र बलों और मध्यप्रदेश पुलिस के वीर जांबाज जवानों के समन्वित प्रयासों से Madhya Pradesh में 11 दिसम्बर को अंतिम दो नक्सलियों के आत्मसमर्पण से प्रदेश नक्सल मुक्त हो गया.

नक्सली आत्मसमर्पण में वर्ष 2025 ऐतिहासिक

Chief Minister डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2025 में 10 नक्सलियों को मार गिराया गया. इसके साथ ही इस वर्ष सर्वोधिक 13 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया. यह विगत 21 वर्षों में ऐतिहासिक उपलब्धि है. Madhya Pradesh में मौजूद दोनों नक्सलियों ने आज आत्मसमर्पण कर दिया. प्रदेश में सक्रिय सभी नक्सली केडरों को ध्वस्त कर दिया गया है.

प्रदेश के विकास में नक्सलवाद की बाधा हुई खत्म

Chief Minister डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के साथ ही मंडला, डिण्डोरी और बालाघाट के विकास की बाधाएं खत्म हो गई हैं. पहले डिण्डोरी फिर मंडला और अब बालाघाट से भी नक्सलवाद खत्म हो गया है. सभी के साथ कदम से कदम मिलाकर विकास की राह पर क्षेत्र को आगे ले जाएंगे. माओवाद को पनपने नहीं देंगे. प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह के नेतृत्व में विकास के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे.

शहीदों को नमन् कर उनकी कुर्बानियों का किया स्मरण

Chief Minister डॉ. यादव ने नक्सल मुक्त अभियान में कुर्बानी देने वाले सभी शहीदों को नमन कर उनकी कुर्बानियों का स्मरण किया. इस अभियान में 38 पुलिस अधिकारी -कर्मचारियों ने शहादत दी. नक्सल मुक्त अभियान में मोहनलाल जखमोला, प्रेम सिंह रावत, तारकेश्वर पांडे, अमलानंद कोटवाला, जगपाल सिंह, मोतीलाल नरवरिया, रामचरण, रविंद्र नाथ द्विवेदी, देवेंद्र कुमार, गंगा प्रसाद मिश्रा, कन्हैयालाल, जागेश्वर प्रसाद पांडे, वंश बहादुर प्रसाद, करण सिंह, बंजारी लाल मार्को, श्रीकृष्ण, बेजनाथ सिंह परिहार, रमेशकुमार पांडे, राजेन्द्र प्रसाद दुबे, लल्लुलाल कोल, शिव कुमार पर्ते, Biharी लाल श्रीवास, हनुमंत सिंह, फूलसिंह कुमरे, छन्नुलाल बिसेन, जीत सिंह टेकाम, जगदीश दवंडे, दंगल सिंह ठाकुर, रूपनारायण बंसल, मुन्नालाल बिसेन, कृष्णा राजू, अर्जुन सिंह, सेदनलाल पटले, रक्षित शुक्ला, कौशल प्रसाद चौधरी, राजेद्र प्रसाद उपाध्याय, हरिचंद्र राहंगडाले और आशीष शर्मा ने अपनी शहादत दी.

सरेंडर पॉलिसी अंतर्गत देंगे नव जीवन

Chief Minister डॉ. यादव ने कहा कि आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों को सरेंडर पॉलिसी अंतर्गत पुनर्वास कर नव जीवन प्रदान किया जाएगा. सरकार मुख्यधारा में लौटने वाले नक्सलियों को पॉलिसी के तहत सुरक्षा के साथ प्रावधानों के मुताबिक अन्य सभी उपाय करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Chief Minister ने सशस्त्र बलों, पुलिस और प्रशासन को दी बधाई

Chief Minister डॉ. यादव ने Madhya Pradesh में नक्सल मुक्त करने के अभियान में शामिल सभी सशस्त्र बलों के साथ मैदानी स्तर पर कार्य करने वाले पुलिस और प्रशासन को हार्दिक बधाई दी.

प्रमुख बिंदु

– प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में जनवरी 2026 तक नक्सलवाद की देश से समाप्ति के दृढ़संकल्प के कारण आज Madhya Pradesh नक्सलवाद से मुक्त हो गया. Madhya Pradesh की धरती से पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों के अदम्य साहस और बलिदान से बालाघाट से लाल सलाम को 11 दिसम्बर को आखरी सलाम कर दिया.

– Chief Minister डॉ. यादव की भोपाल से वर्चुअल उपस्थिति में बालाघाट (Madhya Pradesh) में मौजूद आखरी 2 नक्सली दीपक उइके और रोहित ने भी आत्म समर्पण कर दिया. बीते 42 दिनों में मध्यप्रदेश, Maharashtra और छत्तीसगढ़ (एमएमसी)जोन में ऐतिहासिक रूप से 7 करोड़ 75 लाख के इनामी 42 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया.

– वर्ष 2025 में 10 नक्सलियों को मार गिराया गया. इसके साथ ही इस वर्ष सर्वोधिक 13 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया. प्रदेश में सक्रिय सभी नक्सली केडरों को ध्वस्त कर दिया गया है. प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के साथ ही मंडला, डिण्डोरी और बालाघाट के विकास की बाधाएं खत्म हो गई.

– अभियान में 38 पुलिस अधिकारी -कर्मचारियों ने शहादत दी. Chief Minister डॉ. यादव ने नक्सल मुक्त अभियान में कुर्बानी देने वाले सभी शहीदों को नमन कर उनकी कुर्बानियों का स्मरण किया. आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों को सरेंडर पॉलिसी अंतर्गत पुनर्वास कर नव जीवन प्रदान किया जाएगा. सरकार मुख्यधारा में लौटने वाले नक्सलियों को पॉलिसी के तहत सुरक्षा के साथ प्रावधानों के मुताबिक अन्य सभी उपाय करने के लिए प्रतिबद्ध.

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a Comment