Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

माफियाओं का शराब आपूर्ति का मंसूबा नाकाम

बरामद शराब व बोलेरो के साथ पुलिस टीम

-पुलिस ने बेलवा में पकड़ा 50 कार्टून विदेशी शराब सहित कारोबारी

पूर्वी चंपारण, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

कोटवा थाना पुलिस ने नए साल से पहले शराब माफियाओं के मंसूबे पर पानी फेर दिया। पुलिस ने बेलवा से नीचे जाने वाले सड़क में बोलेरो पर लदी भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।

बोलेरो में 50 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है, जबकि दो शराब कारोबारियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का मानना है कि यह शराब की खेप उत्तरप्रदेश से साहेबगंज के इलाके में जा रही थी।

उल्लेखनीय है कि कोटवा पुलिस ने लगातार चौथे दिन शराब बरामद कर तस्करों के हौसले पस्त कर दिए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बेलवा माधो से सागर चुरामन जाने वाले रास्ते में, बेलवा माधो एनएच से करीब 600 मीटर दूर बोलेरो वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 50 पेटी में रखा गया ऑफिसर्स चॉइस ब्रांड का यूपी निर्मित शराब बरामद किया गया। जब्त शराब की कुल संख्या 2400 पीस है, जिसकी मात्रा 432 लीटर आंकी गई है। बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस ने बोलेरो वाहन के साथ-साथ दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनका उपयोग शराब तस्करी के नेटवर्क में किए जाने की आशंका है। गिरफ्तार किए गए कारोबारियों की पहचान केसरिया थाना क्षेत्र के कढ़ान बैरिया निवासी राम विलास पंडित के पुत्र उमेश पंडित तथा मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महदइया तालुका निवासी वैद्यनाथ चौधरी के पुत्र अभय कुमार उर्फ मुन्ना कुमार के रूप में की गई है।

छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष करण सिंह , अपर थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह , एसआई मुकेश कुमार , बीएचजी राजेश्वर राय , नवलकिशोर प्रसाद शामिल थे।

—————

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *