Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

महाेबा जिलाधिकारी ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

बुजुर्ग को कंबल वितरण करती डीएम
अलाव का निरीक्षण
केयरटेकर से जानकारी हासिल
रैन बसेरों का निरीक्षण करतीं डीएम गजल भारद्वाज

महोबा, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शीत लहर के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में जनपद महोबा का जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से प्रशासन ने विभिन्न रैन बसेरों का रखरखाव के अलावा सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए हैं। इसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए गुरुवार देर रात को जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने सदर नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अंतर्गत संचालित रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने जिला महिला अस्पताल, रोडवेज बस स्टैंड, आल्हा चौक, अंबेडकर पार्क सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर जलाये गये अलाव की स्थिति का धरातल पर जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अलाव के लिए चिन्हित सभी स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में लकड़ी की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए, ताकि शीत लहर के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। जिलाधिकारी ने नगर पालिका ईओ अवधेश कुमार को रैन बसेरों की साफ सफाई, अलाव, प्रकाश व्यवस्था, गद्दा ,पानी की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने और रैन बसेरे में आने वाले जरूरतमंद को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने रेन बसेरा में ठहरे हुए जरूरतमंद व्यक्तियों तथा बुजुर्गों को कम्बल वितरित किए ।

इस दौरान जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की, कि शीत लहर के दृष्टिगत कोई भी व्यक्ति खुले में ना सोए तथा सभी नगर निकायों में संचालित रैन बसेरों का ही आश्रय ले। शीतलहर से बचाव के लिए जिला प्रशासन आवश्यकतानुसार अतिरिक्त व्यवस्था भी कर रहा है ताकि की किसी को कोई परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान सदर एसडीएम शिवध्यान पाण्डेय, ईओ अवधेश कुमार, तहसीलदार दिवाकर मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे हैं।————-

(Udaipur Kiran) / उपेन्द्र द्विवेदी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *