Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

महंत बालक दास ने टैक्स नोटिस के विरोध में 20 हजार साधु संतों को लिखी राम पाती

प्रेस वार्ता करते महंत बालक दास

वाराणसी, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । वाराणसी में महंत बालक दास ने अपने मठ पर नगर निगम के गृह कर, जलकर, सीवर टैक्स नोटिस के विरोध में साधु संतों को एक करने के लिए राम पाती लिखी है। महंत बालक दास ने पत्रकारों से मंगलवार काे बातचीत में कहा कि राम पाती के माध्यम से 20 हजार साधु संतों को मठों पर लगाए जा रहे टैक्स के विरोध में एक करने के लिए आह्वाहन किए हैं।

उन्हाेंने कहा कि प्रदेश में यह कैसी सरकार है कि एक तरफ मदरसों को लाभ पहुंचाया जा रहा है और दूसरी ओर मठों को नोटिस भेजी जा रही है। यहां तक की कुर्की तक की धमकी दे दी गई है। मठ मंदिर के साधु से जाकर अन्न मांग कर लाते हैं, कोई दुकान नहीं लगाते है। फिर ऐसे सामाजिक कार्यों वाली जगह पर नोटिस भेजी जा रही है।

उन्होंने कहा कि बीते दिनों उन्होंने वाराणसी के संतों की बैठक की, जिसमें मालूम हुआ कि उनके साथ ही कई साधु संतों को नगर निगम ने नोटिस भेजा है। नोटिस का जवाब साधु संतु ने नहीं दिया है। नोटिस में आश्रमों और मठों के गृह कर मांगे गए हैं। गृह कर में स्पष्ट कहा गया है कि उसे मकान का टैक्स जमा नहीं है जबकि वह मकान नहीं है, साधु संतों का आश्रम है। वाराणसी में आज तक आश्रमों को गृह कर की नोटिस नहीं मिली थी।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *