Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

मुख्य बाजार फिर अतिक्रमणकारियों का कब्जा, नगर निगम ने सख्ती के दिए संकेत

चेतावनी देते निगम कर्मचारी

भागलपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भागलपुर के मुख्य बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के बावजूद कुछ ही समय बाद दोबारा अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आ रहा है।

इस स्थिति को लेकर नगर निगम भागलपुर की अतिक्रमण शाखा लगातार अभियान चला रही है, लेकिन स्थायी समाधान अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। इस संबंध में नगर निगम भागलपुर के अतिक्रमण शाखा प्रभारी जयप्रकाश यादव ने स्पष्ट कहा कि नगर निगम अपनी ओर से हर संभव प्रयास कर रहा है, लेकिन अतिक्रमण मुक्त शहर तभी संभव है, जब आम लोगों का सहयोग मिले। उन्होंने कहा कि दुकानदारों और आम नागरिकों को अपनी मानसिकता में सुधार लाने की जरूरत है।

सड़कें यदि अतिक्रमण मुक्त रहेंगी तो शहर स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित दिखाई देगा, जिससे आम लोगों को भी आने-जाने में सुविधा होगी। जयप्रकाश यादव ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि शहर को बेहतर बनाना है। इसके लिए हर नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वह नियमों का पालन करे और अतिक्रमण न करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अतिक्रमण हटाने में आना-कानी की गई या बार-बार नियमों का उल्लंघन किया गया तो संबंधित लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा और फाइन की राशि सख्ती से वसूली भी की जाएगी। नगर निगम ने साफ किया है कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *