मानवी ने एम्स दिल्ली की पीजी परीक्षा में पाया गोल्ड

-एम्स में ऑफ्थैल्मोलॉजी की छात्रा हैं मानवी
हाथरस, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के हाथरस शहर की मानवी बंसल ने एम्स नई दिल्ली में नेत्र रोग (ऑफ्थैल्मोलॉजी) के पीजी रेजिडेंट्स की फाइनल परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया है। मानवी बंसल शहर की गिर्राज कॉलोनी की निवासी हैं। उनके पिता राजकुमार अग्रवाल हींग के कारोबारी हैं, जबकि माता सोनल अग्रवाल सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहती हैं।मानवी ने एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2023 में मानवी का चयन एम्स नई दिल्ली में नेत्र रोग पीजी कोर्स के लिए हुआ था।
—————
(Udaipur Kiran) / मदन मोहन राना



