Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

मारवाडी मंच ने बच्चों का कराया डेंटल चेकअप

कार्यक्रम शामिल डॉक्‍टर, संस्‍था के सदस्‍य सहित अन्‍य

रांची, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा की ओर से रानी सती मंदिर लेन स्थित, श्री रानी सती विद्यालय में बच्चों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम और फ्री डेन्टल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।

यह जानकारी मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा के प्रवक्ता राघव जालान ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने फ्री डेंटल चेकअप कैंप में बच्चों की दांतों का निशुल्क जांच किया। दांतों को स्वस्थ रखने और खाने-पीने के तरीके का उपाय भी बताया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में लघु नाटिका के माध्यम से बच्चों को जंक फूड से होनेवाले स्वास्थ्य पर बुरे असर के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही बच्चों को जंक फूड से दूर रहने और हेल्दी फूड अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में रांची शाखा अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सचिव निकुंज पोद्दार, कोषाध्यक्ष गौरव काबरा, मंडलिय उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, प्रांतीय महामंत्री दीपक गोयनका, प्रांतीय सह संयोजिका रोजी खंडेलवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *