Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मुरादाबाद में 567 जोड़ाें का 4 और 5 दिसंबर को होगा सामूहिक विवाह

जिला अधिकारी अनुज सिंह।

मुरादाबाद, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला स्तर पर 4 और 5 दिसंबर को 567 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम कराने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सामूहिक विवाह में अतिथियों को आमंत्रित करने के लिए जिला समाज अधिकारी पंखुरी जैन की तरफ से निमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं।

जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बुधवार काे बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार 4 दिसंबर को नगर विधान सभा, ग्रामीण एवं ठाकुरद्वारा विधान सभा के युगलों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम होगा। इसमें लगभग 335 जोड़ों की शादी सर्किट हाउस के पीछे एमडीए ग्राउंड पर होगी। इसी प्रकार 5 दिसंबर को विधानसभा कुंदरी, बिलारी एवं कांठ के युगलों का 232 सामूहिक विवाह कार्यक्रम आर्केडिया ग्रीन रामपुर रोड जीरो प्वाइंट पर होगा।

जिला समाज अधिकारी पंखुरी जैन के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन निमंत्रण पत्र वितरित किए गए है। जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब पुत्रियों की शादी के लिए प्रत्येक जोड़े को एक लाख रुपये व्यय होगा। इसमें कन्या के गृहस्थी की स्थापना के लिए सहायता राशि 60 हजार रुपये उसके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाएगा। साथ ही 25 हजार रुपये वैवाहिक उपहार घरेलू सामग्री जिसमें साड़ी, चांदी की पायल, कुकर, पंखा, ट्राली बैग, प्रेस, दीवार घड़ी, डिनर सैट, गद्दे आदि दिए जाएंगे। 15 हजार रुपये कार्यक्रम आयोजन भोजन, टेंट पंडाल, फर्नीचर, पेयजल आदि पर खर्च किए जाएंगे। इस बार ड्राई फ्रूट के साथ, बुंदी के लड्डू विवाह कार्यक्रम में दिए जाएंगे। अभी भी पात्र प्रेमी युगल की जांच जारी है। अपात्र होने पर उसे योजना से बाहर कर दिया जाएगा।

————–

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *