Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मुरादाबाद : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 820 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

मुरादाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नवविवाहित जोड़ों को समान देते एमएलसी, जिलाधिकारी व अन्य।

मुरादाबाद, 4 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मुरादाबाद शहर स्थित एमडीए ग्राउंड में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। समारोह के अंतर्गत नगर निगम मुरादाबाद, विकासखंड मुरादाबाद, डिलारी एवं ठाकुरद्वारा के साथ ही नगर पंचायत अगवानपुर, भोजपुर धर्मपुर, पाकबड़ा, ढ़किया, नगर पालिका परिषद ठाकुरद्वारा के 820 जोड़ों का उनके धार्मिक विधि विधान के अनुरूप विवाह संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान, जिलाधिकारी अनुज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। एमएलसी गोपाल अंजान ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि धन के अभाव में किसी बेटी की शादी में रुकावट नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा सामूहिक विवाह योजना के साथ ही अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन व्यापक स्तर पर सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ कर रही है। सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। वर्तमान में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों के पात्र लाभार्थियों को मिल रहा है।

जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि समाज में सर्वधर्म समभाव तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने हेतु सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित की जा रही है जिसके अंतर्गत विभिन्न समुदाय एवं धर्म के रीति रिवाज के अनुसार वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराये जा रहें हैं।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *