Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

जेवीएम श्यामली में याद किए गए ग‍ण‍ितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन

जयंती समाराेह में प्राधानाचार्य समरजीत जाना सहित अन्‍य

रांची, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम) श्यामली के दयानंद सभागार में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर सोमवार को ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यशाला में विद्यालय के 70 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य समरजीत जाना, उप प्राचार्य बीएन झा और संजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने श्रीनिवास रामानुजन के जीवन संघर्ष और उनकी गणितीय खोजों को प्रेरणास्रोत बताया और भारत की प्राचीन गणितीय विरासत शून्य और दशमलव प्रणाली को आधुनिक विज्ञान की आधारशिला बताया।

कार्यशाला में शिक्षकों से अपील की गई कि वे गणित को रटने वाला विषय नहीं, बल्कि तार्किक सोच और समस्या समाधान की कला के रूप में विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत करें।

रिसोर्स पर्सन ने पीपीटी, ऑडियो-वीडियो और गतिविधियों के माध्यम से दैनिक जीवन में गणित की उपयोगिता को सरल रूप में समझाया।

प्रशिक्षण नोडल अधिकारी इंद्रजीत कुमार ने गणित की सर्वव्यापकता पर प्रकाश डाला, जबकि प्राचार्य समरजीत जाना ने शिक्षकों से छात्रों में गणित का भय दूर कर उसे खोज का विषय बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अनुपमा श्रीवास्तव, शीलेश्वर झा सुशील, दीपक कुमार सिन्हा और डॉ मोती प्रसाद सहित अन्‍य शिक्षक मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *