Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

महापौर कप वॉलीबाल प्रतियोगिता 31 दिसम्बर से म्योहॉल में

महापौर कप

प्रयागराज, 23 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । नगर निगम प्रयागराज के तत्वावधान में इस वर्ष खेलो प्रयागराज अभियान के अंतर्गत “महापौर कप“ वॉलीबाल प्रतियोगिता 31 दिसम्बर से शुरू होने जा रही है।

यह जानकारी डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन (डीवीए), प्रयागराज के महासचिव आर.पी.शुक्ला ने देते हुए बताया कि प्रतियोगिता एसोसिएशन से संबद्ध एवं मान्यता प्राप्त है, जो पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में अलग-अलग आयोजित की गई है। प्रतियोगिता के सभी मैच 31 दिसम्बर से 2 जनवरी के मध्य स्थानीय अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स म्योहॉल के क्रीड़ांगन में सम्पन्न होंगे।

महासचिव ने बताया है कि एसोसिएशन से संबद्ध जिले की पुरुष एवं महिला वर्ग की टीमें अपने खिलाड़ियों की सूची के साथ इंट्री फॉर्म भरकर 28 दिसम्बर तक टीम का रजिस्ट्रेशन अवश्य करा ले और फोन नंबर 9793505154 पर भी संपर्क कर सकते है। विलम्ब से रजिस्ट्रेशन कराने वाली टीमों का प्रवेश संभव नहीं होगा।

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *