Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

विश्व ध्यान दिवस पर पिठौरिया स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम में ध्यान शिविर का आयोजन

कार्यक्रम में शमिल अतिथि‍गण

रांची, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर ब्रह्मकुमारी, नटराज योग संस्थान और रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में पिठौरिया बड़ू स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम में विश्व ध्यान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विशेष ध्यान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में योग साधकों और साधिकाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान वैश्विक शांति, सद्भाव और मानसिक संतुलन के लिए विशेष ध्यान सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था की संचालिका बीके राजमती बहन ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को युद्धभूमि में दिए गए ध्यान योग के उपदेशों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज की परिस्थितियां भी किसी युद्ध से कम नहीं हैं। समाज में बढ़ते तनाव और अशांति के बीच ध्यान ही मनुष्य को आंतरिक शक्ति, धैर्य और संतुलन प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि ध्यान और शांति के अभ्यास से ही अंधकार और निराशा से बाहर निकलकर जीवन में सफलता और विजय प्राप्त की जा सकती है।

नटराज योग संस्थान के योगाचार्य आर्य प्रहलाद भगत ने उपस्थित लोगों को ध्यान के विभिन्न प्रमुख आसनों का अभ्यास कराया और ध्यान के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी।

ध्यान शिविर में रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, संगीता बनर्जी, सरिता सिंह, रितेश कुमार, मोहित तिवारी, पवन कुमार, माही कशक, श्रंबती सहित कई गणमान्य लोग और साधक उपस्थित रहे। ———

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *