Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

विद्यापति महोत्सव के आयोजन को लेकर समाहरणालय में बैठक संपन्न

विद्यापति महोत्सव के आयोजन को लेकर समाहरणालय में बैठक संपन्न

समस्तीपुर, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बिहार के समस्तीपुर में आगामी 12 जनवरी से 14 जनवरी तक आयोजित होने वाले विद्यापति राजकीय महोत्सव के सफल एवं सुचारु आयोजन को लेकर समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में , अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं मंदिर समिति के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान महोत्सव के आयोजन की तिथि, स्थल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, विधि-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ सभी आवश्यक तैयारियों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कला एवं संस्कृति पदाधिकारी द्वारा प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई, वहीं मंदिर समिति के प्रतिनिधियों ने आयोजन से संबंधित सुझाव प्रस्तुत किए। प्रशासन की ओर से महोत्सव को भव्य, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का आश्वासन दिया गया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने महोत्सव के सफल आयोजन हेतु अपने-अपने स्तर से सहयोग सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

—————

(Udaipur Kiran) / त्रिलोकनाथ उपाध्याय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *