Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

महंत अवैद्यनाथ महाराज को भारत रत्न देने की मांग, सौंपा ज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर ,20 दिसंबर, (Udaipur Kiran) । विश्व हिंदू महासंघ ने शनिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री से ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ महाराज को भारत रत्न देने की मांग की है। विश्व हिंदू महासंघ (भारत) की ओर से ब्रह्मलीन राष्ट्रीय संत, पूर्व गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ महाराज को उनके असाधारण सामाजिक, धार्मिक एवं मानव सेवा कार्यों के लिए भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की गई है।

विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए कहा कि महंत अवैद्यनाथ महाराज का संपूर्ण जीवन सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और मानव सेवा को समर्पित रहा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि महंत अवैद्यनाथ महाराज ने धर्मांतरण और लव जिहाद जैसे सामाजिक विषयों पर समाज को जागरूक करने के साथ-साथ जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर सामाजिक एकता को मजबूत किया। धार्मिक क्षेत्र में उनकी भूमिका श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन और अयोध्या में श्रीरामलला की स्थापना में ऐतिहासिक रही, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। अवैद्यनाथ महाराज ने मानव सेवा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व योगदान दिया। गरीब एवं असहाय बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों की स्थापना, साथ ही निर्धन एवं जरूरतमंद रोगियों के लिए अस्पतालों एवं चिकित्सा संस्थानों की नींव रखकर उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का कार्य किया।

विश्व हिंदू महासंघ ने भारत सरकार से मांग की है कि ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ महाराज के निस्वार्थ सेवा, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समर्पण को देखते हुए उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।

—————

(Udaipur Kiran) / रवीन्द्र कुमार मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *