Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

खनन विभाग ने अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टरों को किया जब्त

अररिया फोटो:ट्रैक्टर को किया गया जब्त

अररिया 14 दिसम्बर(Udaipur Kiran) ।

अवैध बालू मिट्टी के उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ रविवार को खान निरीक्षक द्वारा अररिया, फारबिसगंज एवं कुर्साकांटा क क्षेत्र में विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की गयी। छापेमारी के क्रम में अररिया एवं कुर्साकांटा थानान्तर्गत नहर के आस-पास से मिट्टी एवं बालू का अवैध खनन कर परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया।

दोनो वाहनों के विरूद्ध बिहार खनिज (समानुदान अवैध खनन, परिवहन भंडारण एवं निवारण) (संशोधन) नियमावली, 2024 के नियम 56 के तहत अवैध खनन,परिवहन के जुर्म में जब्त किया गया है। लघु खनिज मिट्टी बालू के बावत शमन शुल्क एवं खनिज मूल्य 2.07 लाख रुपैया दण्ड अधिरोपित किया गया है।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *