Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर मंत्री ने किया समाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित

सम्मानित करते

रांची, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग की ओर से रांची के हज़ हॉउस में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में राज्यस्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले समा‍जिक संगठनों से जुडे लोगों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आयोग ने झारखंड में रक्तदान-महादान अभियान और थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ितों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर लहू बोलेगा नामक समाजिक के संस्थापक नदीम खान सहित अन्यन लोगों को मंत्री हफ़िज़ूल हसन अंसारी ने सम्माोनित किया।

वहीं लहू बोलेगा की ओर से संगठन को सम्मा न देने के लिए मंत्री, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित अन्य् सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया है।

मौके पर रक्तवीर नदीम खान बताया कि सम्मान मिलने से उन्हें समाज में रक्तदान और थैलेसीमिया पर उत्कृष्ट कार्य करते रहने को प्रोत्साहन मिला है।

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदातुल्लाह खान, आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम, उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारु, उपाध्यक्ष सोलोमन, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य सहित अन्य उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *