Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

सेक्टर 2 में दुर्गा पूजा पंडाल का मंत्री ने किया उद्घाटन

Photo
Photo

बोकारो, 29 सितंबर (Udaipur Kiran News) । शारदीय नवरात्र के अवसर पर बोकारो स्टील सिटी के लगभग सभी पूजा पंडालों का पट खुल गया।

सोमवार को सेक्टर-2 और सेक्टर- 9 के वैशाली मोड़, आलोक मैदान स्थित मां दुर्गा के पंडाल का उदघाटन श्रद्धा और परंपरा के साथ किया गया। वहीं पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

इस अवसर पर सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उनके साथ चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, उपायुक्त अजय नाथ झा, बेरमो विधायक की प्रतिनिधि अनुपमा सिंह, मंटू यादव, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष हीरालाल मांझी सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद थे। पट के उद्घाटन के बाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मां दुर्गा से राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, सामाजिक सौहार्द और राज्‍य की खुशहाली की प्रार्थना की।

पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में अपार उत्साह देखने को मिला। मौके पर दुर्गा माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने आपसी भाईचारे और समृद्धि की कामना की।

(Udaipur Kiran) / अनिल कुमार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *