Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मिशन शक्ति अभियान: एक दिन के लिए छात्रा बनी क्षेत्राधिकारी चुनार

मिश एक दिन के लिए क्षेत्राधिकारी चुनार बनी छात्रा ईशा साहनी।

मीरजापुर, 29 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के लिए सोमवार को चुनार क्षेत्राधिकारी कार्यालय में अनोखी पहल देखने को मिली। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा ईशा साहनी एक दिन की क्षेत्राधिकारी चुनार बनी और आमजन की समस्याएं सुनीं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रा ईशा ने सर्वप्रथम कार्यालय के कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद जनसुनवाई की प्रक्रिया में बैठकर आने वाले नागरिकों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और उनसे संवाद स्थापित किया।

इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास, स्वावलंबन और नेतृत्व की क्षमता को बढ़ावा देना है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे प्रयास समाज और पुलिस के बीच की दूरी कम करने में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

एक छात्रा को क्षेत्राधिकारी की कमान सौंपना जहां महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है, वहीं युवाओं को कानून व्यवस्था और पुलिसिंग की जिम्मेदारियों को नजदीक से समझने का अवसर भी प्रदान करता है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे प्रेरणादायी बताया।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *