Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

विधायक ने ली अकादमी स्कूल का किया निरीक्षण,स्कूल के शताब्दी गौरव महोत्सव को लेकर हुई चर्चा

अररिया फोटो:प्रधानाचार्य और शिक्षक विधायक का स्वागत करते

अररिया, 24 दिसम्बर(Udaipur Kiran) ।

फारबिसगंज के प्लस टू ली अकादमी स्कूल का बुधवार को विधायक मनोज विश्वास ने निरीक्षण किया।विधायक मनोज विश्वास की अकादमी के पूर्ववर्ती छात्र रहे हैं और उनके विधायक बनकर आने के बाद प्रधानाचार्या नगमा रूही ने बुके प्रदान कर उसका स्वागत किया।

इस दौरान विधायक ने स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाओं से भी मुलाकात की और स्कूल परिसर में बन रहे नवनिर्मित स्कूल भवन का निरीक्षण किया।विधायक ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में गुणवत्ता को बनाए रखने को लेकर कार्य कर रही एजेंसियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने निर्माण कार्य में लगे एजेंसी से कार्य के गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने का निर्देश दिया।

प्लस टू ली अकादमी स्कूल आगामी जनवरी माह में सौ वर्ष पूरा कर रहा है।जिसके उपलक्ष्य में प्रस्तावित कार्यक्रम ली अकादमी शताब्दी गौरव महोत्सव को लेकर गठित समिति के सदस्यों से भी विधायक ने वार्ता की और इसे ऐतिहासिक बनाने को लेकर विचार प्रकट करते हुए हर सहयोग का भरोसा दिलाया।मौके पर पुराने विद्यालय प्रबंधन समिति को निरस्त कर नई समिति का गठन किया गया।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *