Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

यूरापीय संसद से ईयूडीआर एक वर्ष बढ़ने का मुरादाबाद के निर्यातकों ने किया स्वागत

हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) के नवनियुक्त अध्यक्ष डाॅ नीरज विनाेद खन्ना

मुरादाबाद, 5 दिसंबर(Udaipur Kiran) । हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) ने यूरोपीय संसद के ईयू डिफॉरस्टेशन रेगुलेशन (ईयूडीआर) को एक वर्ष आगे बढ़ाने और लक्षित सरलीकरण उपायों का मुरादाबाद जिले के लकड़ी आधारित हस्तशिल्प निर्यातकों ने स्वागत किया है। इस कदम से मुरादाबाद जिले के लकड़ी आधारित हस्तशिल्प निर्यातकों को राहत मिलेगी।

ईपीसीएच अध्यक्ष डॉ नीरज विनोद खन्ना ने शुक्रवार को बताया कि आईटी तत्परता और सरलीकरण से जुड़ा ईयूडीआर स्थगन एक ठोस कदम है। हमारी प्राथमिकता इस समय को तैयारी में बदलने की है। इससे लकड़ी आधारित हस्तशिल्प निर्यातक आत्मविश्वास के साथ काम कर सकें।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *