Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मीरजापुर–रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन ने मोटर मैकेनिक काे कुचला, माैके पर ही दर्दनाक

खडे बल्कर में पिछे से आ रही बल्कर ने मारी टक्कर।

– सड़क पर मिक्सर मशीन की मरम्मत कर रहा था मिस्त्री

मीरजापुर, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मीरजापुर–रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लहुरियादह गांव के पास रविवार रात करीब दस बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े एक बल्कर ( मिक्सर मशीन ) में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार व अनियंत्रित दूसरे बल्कर ने टक्कर मार दी, जिससे बल्कर की मरम्मत कर रहे मोटर मैकेनिक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बल्कर चालक मौके से फरार हो गया।

शनिवार को रीवा से सीमेंट लादकर वाराणसी जा रहा बल्कर लहुरियादह घाटी के पास पहुंचते ही खराब हो गया। चालक पुष्पराज ने बल्कर को राष्ट्रीय राजमार्ग के दाहिने किनारे खड़ा कर दिया और इंजन ठीक कराने के लिए मध्यप्रदेश के रीवा जिले के सीटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर तीन चिकान बस्ती निवासी 35 वर्षीय मोटर मैकेनिक सोनू अंसारी को बुलाया। रविवार रात करीब दस बजे सोनू अंसारी बल्कर के इंजन की मरम्मत कर रहे थे, तभी मध्यप्रदेश की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बल्कर ने खड़े बल्कर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनू अंसारी की माैके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंचे एसआई सुभाष यादव व एसआई रामविशाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि लहुरियादह घाटी के पास खराब पड़े बल्कर को ठीक करते समय पीछे से आ रहे बल्कर की टक्कर से मोटर मैकेनिक की मौत हुई है। फरार बल्कर चालक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *