Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

सांसद खेल महोत्सव हिट इंडिया, फिट इंडिया का आयोजन

Mp
एमपी

सारण, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बनियापुर प्रखंड के कोळूहवा हाई स्कूल खेल मैदान में सांसद जनार्धन सिंह सिग्रीवाल ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ किया।

मैदान पर पहुँचते ही खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने सांसद का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जनार्धन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिट इंडिया, फिट इंडिया के नारे को जन- जन तक पहुँचाना इस महोत्सव का मुख्य लक्ष्य है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच देने की आवश्यकता है। यह खेल महोत्सव ग्रामीण युवाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का एक सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है।

इस अवसर पर सांसद जनार्धन सिंह सिग्रीवाल ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल केवल शरीर को स्वस्थ नहीं रखते बल्कि मानसिक मजबूती और अनुशासन भी सिखाते हैं। खेल समाज को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है, जिससे युवाओं में आपसी भाईचारा और सकारात्मक सोच का संचार होता है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होता है, जो उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफल बनाता है।महोत्सव में महाराजगंज क्षेत्र के विभिन्न गाँवों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने अलग-अलग विधाओं में अपना कौशल दिखाया। मैदान में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देख दर्शकों की भारी भीड़ ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

स्थानीय लोगों का मानना है कि इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में खेल और फिटनेस के प्रति एक नया और सकारात्मक माहौल तैयार हुआ है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *