Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
BIHAR

सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद ने हरेक साल आयोजन करने का किया ऐलान

अररिया फोटो:सांसद उद्घाटन करते
अररिया फोटो:सांसद खिलाड़ियों से परिचय लेते

अररिया 22 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । नेताजी सुभाष स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का सोमवार को शुभारंभ हुआ।महोत्सव का उद्घाटन सांसद प्रदीप सिंह ने किया। खेल महोत्सव 25 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले भर के छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

उद्घाटन दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष स्टेडियम में एथलेटिक्स की सौ मीटर, दो सौ मीटर एवं चार सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं हुई,जबकि स्कॉटिश स्कूल के मैदान में वॉलीबॉल एवं खेल भवन में बैडमिंटन प्रतियोगिताएं कराई गईं।

खेल महोत्सव में जिले के अनेक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से मध्य विद्यालय सिरसिया, मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल,प्लस टू एमजीएस अररिया, परमानंदपुर हाई स्कूल, कैंब्रिज पब्लिक स्कूल, श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर फारबिसगंज,प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय अररिया, आदर्श विद्या मंदिर, आदर्श मध्य विद्यालय, गर्ल्स आइडियल एकेडमी, स्कूल आइडियल पब्लिक स्कूल , न्यूक्लियस पब्लिक स्कूल, अररिया पब्लिक स्कूल, जेनिथ पब्लिक स्कूल तथा प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल शामिल हैं।

मौके पर सांसद प्रदीप सिंह ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच का भी सशक्त जरिया है। खेल भावना से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अब हमारा संकल्प है कि खेल को अररिया के शहरों तक ही सीमित न रखकर गांव-गांव तक पहुंचाया जाए। गांवों से निकलकर प्रतिभाशाली युवा राज्य, देश और दुनिया में अररिया का नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हर वर्ष किया जाएगा और इसके सफल संचालन के लिए जो भी सहयोग आवश्यक होगा,उसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *