Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

एक सप्ताह पूर्व किशोरी के मौत की गुत्थी सुलझी, पिता पर साक्ष्य छुपाने का आरोप

घटना के अनावरण की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह

सीतापुर, 02 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । तालगांव क्षेत्र में हुई किशोरी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जांच पूरी करते हुए घटना का मंगलवार को अनावरण कर दिया है। प्रारम्भिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई थी। परन्तु विस्तृत पूछताछ, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और ग्रामीणों से प्राप्त जानकारियों के आधार पर सामने आया कि किशोरी की मौत घर के अंदर ही हुई थी और उसके पिता ने भयवश शव को गन्ने के खेत में ले जाकर रख दिया था।

बता दें कि, किशोरी का शव एक सप्ताह पूर्व (25 नवम्बर) खेत में मिला था। मंगलवार दोपहर बाद पुलिस ने इस घटना के रहस्य से पर्दा उठा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के अनुसार किशोरी और उसकी बड़ी बहन के बीच घरेलू विवाद हुआ था। जिसके बाद पिता ने दोनों को डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर किशोरी कमरे में चली गई और बाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। घटना के समय उसके माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे। वापसी पर बच्ची न मिलने पर खोजबीन की गई और जब घर के कमरे में शव मिला तो परिवार घबरा गया। इसी घबराहट में पिता ने शव को खेत में रखकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

जांच के दौरान परिवारजनों के बयान कई बार उलझे हुए पाए गए। वीडियो रिकॉर्डिंग, घटनास्थल का निरीक्षण और गुप्त पूछताछ के बाद पुलिस ने पूरी सच्चाई सामने लाई। मृतका के पिता ने भी पूछताछ में तथ्य स्वीकार कर लिए हैं। पुलिस उनके विरुद्ध साक्ष्य छुपाने को लेकर कार्रवाई कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतका की मृत्यु के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए विसरा जांच हेतु भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *