Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

डायबिटीज को लेकर कानपुर में आयोजित होने जा रहा है राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन

प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते डॉक्टर

कानपुर, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सोसाइटी फ़ॉर प्रिवेंशन एंड अवेयरनेस ऑफ डायबिटीज (एसपीएडी) पहली टाइप-1 डायबिटीज पर देश में पहला सम्मेलन कानपुर में आयोजित करने जा रहा है। इसमें देशभर से जाने-माने डायबिटीज, एक्सपर्ट, डाइटिशियन, एजुकेटर और टाइप-1 डायबिटीज एडवोकेट हिस्सा लेंगे। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में आयोजित होगा। जिसकी शुरुआत शुक्रवार से होगी और समापन रविवार को होगा। यह जानकारी बुधवार को संस्था के संरक्षक डॉ ऋषि शुक्ला ने दी।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सिर्फ एक कॉन्फ्रेंस नहीं,एक जागरूकता मिशन है। इस कार्यक्रम में ऐसे भी लोग शामिल होंगे जो खुद डायबिटिक होने के बावजूद दूसरों के लिए प्रेरणा हैं। यह हमारे लिए काफी गर्व की बात है इतने बड़े स्तर पर डायबिटीज जागरूकता का मंच यहां मिल रहा है। इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा फायदा डायबिटिक पेशेंट के साथ-साथ अन्य लोगों को भी होगा। क्योंकि यह एक ऐसी बीमारी है। जो दिन पर दिन लोगों में बढ़ती जा रही है। यदि इस इसमें समय से बचाव नहीं किया गया। तो आगे जाकर यह विकराल रूप ले लेती है ऐसे में लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में सभी वर्ग के लोग हिस्सा लेंगे। जो डायबिटीज से ग्रसित होते हुए भी अन्य लोगों के लिए जीने की प्रेरणा बन चुके हैं। तीन दिन तक चलने वाले इस मेगा इवेंट में 500 से 700 छात्र-छात्राएं भी डायबिटीज के कारण, लक्षण और मैनेजमेंट पर विस्तृत जानकारी लेंगे। डॉक्टर बच्चों से सीधा संवाद करेंगे और उन्हें बताएंगे कि सही जानकारी, सही डाइट और सही रूटीन कैसे डायबिटीज से लड़ने में मददगार बनता है। कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को भी आमंत्रित किया गया है।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *