Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

परशुराम गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए आंदोलन करेगा राष्ट्रीय पुजारी परिषद

राष्ट्रीय पुजारी परिषद महानगर मुरादाबाद एवं देहात जिले की संयुक्त बैठक को संबोधित करते वक्ता।

मुरादाबाद, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय पुजारी परिषद महानगर मुरादाबाद एवं देहात जिले की संयुक्त बैठक रविवार को सम्राट अशोक नगर स्थित श्री महाकालेश्वर बालाजी धाम मंदिर ट्रस्ट पर संपन्न हुई। जिसमें जिले में बह रही परशुराम गंगा (रामगंगा) को किस प्रकार प्रदूषण मुक्त बनाया जाए, इस

पर चर्चा करते हुए रूपरेखा बनाई गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय पुजारी परिषद के संस्थापक श्याम कृष्ण रस्ताेगी कहा कि गंगा और गंगा की सहायक नदियों के प्रति हिंदू समाज की गहरी आस्था है। समय-समय पर अमावस्या, पूर्णमासी और अन्य त्योहारों पर स्नान, दान और पूजन कर अपने आप को धन्य समझते हैं। हिंदू समाज की ऐसी मानता है कि गंगा में स्नान करने से जन्म जन्मांतरों के पाप धुल जाते हैं और उसकी आत्मा में नवीन चेतना महसूस होती है।

सभा की अध्यक्षता महानगर संत महामंडलेश्वर स्वामी संजय नंद गिरी महाराज ने की व संचालन राष्ट्रीय पुजारी परिषद के महानगर के मंत्री पंडित सतीश खंडूरी ने किया।

बैठक में राष्ट्रीय पुजारी परिषद के महानगर अध्यक्ष आचार्य कामेश्वर मिश्र, आचार्य गणेशानंद जी गुरुजी, कृष्णा कांत शास्त्री, रवीश पाठक, सुभाष चंद्र दीक्षित, शिवकुमार शर्मा, तेज नारायण मिश्रा, विनोद शर्मा, महेंद्र, भारत, लाल पांडे, महंत ताराचंद महंत, मुकेशानंद, हरिदास शर्मा, हरे कृष्णा दुबे, मनोज मिश्रा, मुकेश मिश्रा, पुजारी विजय पाल शर्मा, बाबूराम भगत, अंकित कुमार, कलावती, शकुंतला, आराधना अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।

———–

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *