Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नीरज सिंह ने वितरित किया एसआईआर फॉर्म

कार्यकर्ताओं के साथ नीरज सिंह

लखनऊ,02 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. नीरज सिंह ने मंगलवार को पूर्व विधानसभा मंडल-1 के अंतर्गत राजीव गांधी द्वितीय वार्ड के बूथ संख्या 382 तथा मध्य विधानसभा मंडल-1 के रफ़ी अहमद किदवाई वार्ड के बूथ संख्या 332 में विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत घर-घर संपर्क किया। इस अभियान में उनके साथ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं की टीम मौजूद रही।

डॉ. नीरज सिंह एवं टीम ने नागरिकों से मुलाकात कर उनसे मतदाता सूची से संबंधित प्रपत्रों को सही एवं पूर्ण रूप में भरने की जानकारी दी और संबंधित पत्रकों का वितरण भी किया। नीरज सिंह ने मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरकर समय पर जमा करने का आग्रह किया और जो फार्म जमा कर चुके थे उनके सक्रिय सहयोग की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

नीरज सिंह ने कहा कि जिन पात्र नागरिकों को फॉर्म जमा करने में व्यक्तिगत कारणों से कठिनाई हो रही थी, उनके फॉर्म कार्यकर्ताओं की सहायता से संबंधित बीएलओ तक पहुँचाकर पूरी प्रक्रिया सुनिश्चित कराई गई।

क्षेत्रवासियों से संवाद के दौरान डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि “लगभग 22 सालों के अंतराल के बाद प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण का यह व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। यह प्रत्येक नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकार और भविष्य के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। सभी नागरिक इस अवसर को गंभीरता से लें और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने फॉर्म भरकर अवश्य जमा करें। हमारा प्रयास है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से घर-घर जाकर सहायता प्रदान कर रहे हैं।”महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि “हमारा लक्ष्य है कि मतदाता सूची पूर्णत: पारदर्शी, अद्यतन एवं सटीक हो। इस प्रक्रिया में नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। जो भी नए मतदाता 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, वे भी इसमें शामिल होकर अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं।”

जनसंपर्क के दौरान रजनीश गुप्ता, चेतन सिंह बिष्ट, प्रवीण गर्ग, के .के जयसवाल, अभिषेक राय, एसपी कंचन, रामकृष्ण यादव, विजय भुर्जी, अरुण तिवारी, अजय त्रिपाठी मुन्ना, मनोज गुप्ता, शिव शंकर शर्मा सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *